April 25, 2026

गांजा तस्कर की 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज,CM के गृह जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
GANJA (2)

जशपुर – जिले के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। मुंबई के सफेमा कोर्ट के आदेश पर उनके मकान और पांच वाहन समेत कुल 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है।

इसके साथ ही रायपुर पुलिस भी गांजा और ड्रग्स तस्करी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में की गई है, जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर पुलिस भी गांजा और ड्रग्स तस्करी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। पिट एनडीपीएस के तहत कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और आधा दर्जन से अधिक लोगों की संपत्ति की जांच शुरू की गई है। पुलिस ने कई मामलों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *