March 8, 2026

सरेंडर नक्‍सली ने बताया था इस ऑपरेशन का प्‍लान,गंगालूर कमेटी में सक्रिय और लीडर रहा था नक्‍सली,गंगालूर-कांकेर- नारायणपुर इलाके में हुई मुठभेड़

0
IMG-20250321-WA0012_copy_1024x712

छत्‍तीसगढ़ – नक्‍सलियों पर पुलिस फोर्स ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस फोर्स ने एक दिन में ही 30 नक्‍सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले जवानों को माओवादियों के बीच में ही रहने वाले एक नक्‍सली ने ही पूरी जानकारी दी थी।

इस नक्‍सली के बताए अनुसार पुलिस फोर्स ने प्‍लान तैयार किया और इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में उक्‍त नक्‍सली की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। इस नक्‍सली ने माओवादियों के सीक्रेट्स प्‍लान बताए और उस प्‍लान के अनुसार यह बड़ा दूसरा ऑपरेशन सफल रहा।

ऑपरेशन में 30 नक्‍सलियों को पुलिस फोर्स ने मार गिराया है। इस सफल ऑपरेशन में एक नक्‍सली का ही हाथ। जिस पर सरकार ने 8 लाख रुपए का इनाम रखा था। उक्‍त नक्‍सली ने सरेंडर किया है। जिसके सरेंडर करने के बाद उसने पुलिस फोर्स को पूरे ऑपरेशन के बारे में बताया। सरेंडर नक्सली DVCM कैडर का था और गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय था। सरेंडर नक्सली 100 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल रहा है। अब वह पुलिस फोर्स का मददगार बन गया है। एसपी ने जानकारी दी कि माओवादी कमांडर दिनेश मोदियाम के सरेंडर करने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। मोदियाम गंगालूर इलाके में नक्‍सलियों का लीडर रहा है और नेतृत्‍व करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed