रात्रिकालीन माना प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 14 टीमें ले रहीं हिस्सा,विधायक मोती लाल साहू ने घुमाया बल्ला
रायपुर/ माना – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यंग ग्रुप माना कैम्प के द्वारा रात्रिकालीन माना प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ आज गुरुवार रायपुर के माना कैम्प स्थित दुर्गा मैदान 20 ब्लॉक में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। साथ ही जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव, नव निर्वाचित उपाध्यक्ष के. ऐबु, पार्षद नंद वर्मन, सुभाष साहा, हरि साहू, निमाई विश्वास, साधू भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यंग ग्रुप माना कैम्प के द्वारा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।शानदार 2 वर्ष के संस्करण के साथ माना प्रीमियर लीग इस वर्ष 20 मार्च से दुर्गा मैदान में आगाज हो गया है। इसमें कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं।

ग्रामीण विधायक मोती साहू ने मैदान में पहुंचकर यंग आजाद क्लब और RS 11 के खिलाड़ियों से हौसला अफजाई कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच विधायक ने मैदान में बैटिंग करते हुए अपना हाथ आजमाया। विधायक मोती लाल साहू का कहना है। कि माना प्रीमियर लीग 2025 के आयोजन को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की है।

