March 7, 2026

नगर पंचायत माना कैम्प में अध्यक्ष यादव ने बनाया PIC का कैबिनेट

0
Screenshot_2025-03-20-17-37-31-06_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817_copy_800x578

रायपुर / माना – नगर पंचायत माना कैम्प में अध्यक्ष -उपाध्यक्ष,पार्षदों का शपथग्रहण और होली त्योहार के बाद नगर विकास के लिए काम काज शुरू हो गया है। अध्यक्ष संजय यादव ने सबसे पहले PIC का गठन कर पांच सदस्यों को अलग – अलग विभागों की जिम्मेदारी दी है।

गुरुवार को कार्यलीन समय पर दफ्तर पहुचकर अध्यक्ष संजय यादव ने PIC गठन कर उपाध्यक्ष के. ऐबु को आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं जलकार्य विभाग, गिरजा शंकर को पुनर्वास, नियोजन, विधि, सामान्य प्रशासन लोकमति ठाकुर को खाद्य नागरिक आपूर्ति,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, लीन साहा को राजस्व और बाजार विभाग, उर्मिला चौहान को शिक्षा , महिला तथा बाल कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। इन सभी पांचों विभगो में पार्षदों को सभापति बनाया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को विभागो का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed