March 6, 2026

करीब 30 नक्‍सली ढेर, फोर्स ने शव किए बरामद,DRG के एक जवान शहीद

0
NAXALI-4-1-768x432

 बीजापुर – नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एंड्री के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। यह घटना गंगालूर इलाके में हुई है, जिसकी पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है। दो अलग-अलग इलाकों में सुबह से मुठभेड़ चल रही थी। जहां अब तक 30 नक्‍सली मारे गए हैं। जिनके शव भी डीआरजी की टीम ने बरामद कर लिए हैं।

मुठभेड़ एंड्री के जंगलों में हुई है, जो बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में स्थित है। यह इलाका नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। माओवादियों को पुलिस फोर्स ने चारो ओर से घेर लिया था। इसी तरह कांकेर-नारायणपुर सीमा पर भी मुठभेड़ हुई है।

दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा और कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर दोनों जगहों पर सुबह से ही नक्‍सली ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान पुलिस फोर्स ने बड़ी मात्रा में नक्‍सली सामग्री बरामद की। इसी के साथ ही दोनों स्‍थानों पर पुलिस फोर्स ने कुल 30 नक्‍सलियों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया।  इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed