छात्रावास में बच्चों की मौत पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भी हंगामा देखने को मिला। सदन में बस्तर में आश्रम और छात्रावासों में बच्चों की मौत का मामला उठा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा। बघेल ने कहा छात्रावासों में बच्चे सुरक्षित नहीं है। 2024-25 में 2 बच्चों की मौत हुई है, जबकि 2022-25 तक कुल 25 बच्चों की जान गई। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। लखेश्वर बघेल ने सरकार पर बच्चों की मौत का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने मुद्दा उठाया। वितरण में गड़बड़ी की जांच की मांग की। सदन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया। महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को वितरण होता है। अनियमितता और गड़बड़ी से इनकार किया।

