March 6, 2026

IPS रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत,1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी पदोन्नति

0
IMG-20250319-WA0022

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया। तकनीकी त्रुटि के कारण पहले उनकी पदोन्नति सूची में नाम नहीं था, जिसे अब सुधार लिया गया है।

हाल ही में गृह विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटि के चलते 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका।

इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (Level-13) में पदोन्नति दी गई।

आईपीएस रजनेश सिंह अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन का नेतृत्व किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed