April 24, 2026

सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार, बाबू सस्पेंड

0
20230215200658_mantralayajhakaas-1

रायपुर – छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। जांच के बाद इस घोटाले में रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 बाबू आकाश श्रीवास्तव को दोषी पाया गया।

जांच में पाया गया कि जिस गाड़ी का इस्तेमाल नहीं हुआ, उसी गाड़ी में छह महीने में छह लाख रुपये का पेट्रोल भरा गया। यह पूरा घोटाला बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

उच्च शिक्षा विभाग के अंदर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। एक वर्ष से विभाग में ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा का फायदा उठाकर कुछ अधिकारी और कर्मचारी गड़बड़ियां कर रहे थे।

सरकारी गाड़ी के लिए जो ईंधन खरीदा गया था, वह वास्तव में इस्तेमाल ही नहीं किया गया। जब गाड़ी का माइलेज और उपयोग की गई ईंधन की मात्रा की तुलना की गई, तो बड़ा अंतर मिला।

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि अन्य वित्तीय गड़बड़ियों का भी पता चला। विभाग के चार फर्जी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने 10-10 हजार रुपये का वेतन निकाला गया। यह सिलसिला पूरे दस महीने तक चला, जिससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ। लगभग 18,55,289 रुपए का गबन किया जाना पाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *