March 12, 2026

तहसीलदार कुणाल सेवईया निलंबित, किसान ने तहसील दफ्तर में खाया था जहर

0
20221215130725_Nilambit

बलौदाबाजार – सुहेला तहसील में किसान के ज़हर सेवन मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। तहसीलदार कुणाल सेवईया को निलंबित कर बस्तर अटैच किया गया है। 

मामला 12 मार्च का है, जब तहसीलदार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और धमकी से परेशान होकर किसान ने तहसील कार्यालय परिसर में ज़हर का सेवन कर लिया। घटना के बाद किसान को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज महानदी भवन मंत्रालय से आदेश जारी कर तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं किसान संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed