March 7, 2026

BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की भीषण सड़क हादसे में मौत,घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

0
117-50-380x214

दुर्ग – राजनांदगांव बायपास रोड पर होली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई भिलाई बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान पलटी खाते हुए पेट्रोल पंप के खंभे से टकरा गई.

 भिलाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23 वर्ष) का होली के दिन दोपहर दुर्ग राजनांदगांव बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में ऋचा गंभीर रूप से घायल हो गई. सिर पर गंभीर चोट की वजह से तुरंत रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बीजेपी नेता की बेटी की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ राजनंदगांव बायपास रोड पर ढाबे में खाना खाने जा रही थी. तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 कार में सवार दूसरे लोगों को दुर्ग बायपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. ऋचा की गंभीर हालत देखते हुए उसे रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया था. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कार कौन चला रहा था. जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक का एक बेटा और एक बेटी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed