March 7, 2026

सहायक आयुक्‍त पर ACB/EOW ने कसा शिकंजा,9 मार्च को सील किया था आनंद सिंह का घर,भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे

0
Screenshot_2025-03-12-20-16-18-55_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_957x563

बीजापुर – एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के मामले में घिरे सहायक आयुक्त आनंद सिंह के घर पर आज सुबह से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि बीते रविवार 9 मार्च को भी ACB और EOW की टीम ने सहायक आयुक्त आनंद सिंह के घर पर छापा मारा था। हालांकि, उस समय आनंद सिंह घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उनके मकान को सील कर दिया गया था। इसके बाद आज टीम ने फिर से उनके घर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है।

रविवार को ACB और EOW की संयुक्त टीम ने बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान सहायक आयुक्त आनंद सिंह के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान के साथ-साथ उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित अन्य मकानों पर भी छापा मारा गया था।

ACB और EOW ने पहले सुकमा के सस्‍पेंड डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) सहित अन्‍य कई कारोबारियों के घर भी रेड मारी थी। रायपुर से एक विशेष टीम बस्तर संभाग भी भेजी गई थी।

सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते ACB और EOW की टीम लगातार जांच कर रही है। अब तक की गई कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और इसकी जांच पूरी गोपनीयता के साथ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed