March 7, 2026

70 डॉक्‍टर्स और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, 3 दिन में जवाब नहीं दिया तो संकट में नौकरी

0
Screenshot_2025-03-12-19-57-28-50_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_952x562

दुर्ग – जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ की मनमानी और लापरवाही सामने आई। कलेक्टर ने इस गंभीर मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल से 2 पूर्व सीएस (चिकित्सा अधीक्षक) और आरएम (रिसोर्स मैनेजर) नदारत थे। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, अस्पताल के 70 डॉक्टर्स और 10 कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा है। सभी को नोटिस का तीन दिनों में जवाब देना है। यदि संतुष्‍ट जवाब नहीं दे पाए तो नौकरी संकट में रह सकती है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की बेहतर देखभाल और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। इस औचक निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में लापरवाही बरती गई तो सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed