March 11, 2026

शपथ ग्रहण समारोह- नगर पंचायत माना कैम्प के नवनिर्वाचित BJP अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ,बड़ी संख्या में नगरवासी थे उपस्थित

0
FB_IMG_1741698472604_copy_1066x584

रायपुर /माना – आज मंगल भवन में आयोजित नगर पंचायत माना कैम्प के नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। समारोह के अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया। रायपुर तहसीलदार पवन कोसमा ने नगर पंचायत माना कैम्प के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव सहित सभी 15 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,वरिष्ठ नेता नंद कुमार साहू,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, युवा मोर्चा माना मंडल के अध्यक्ष नरेश पिल्ले ने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण की बधाई व शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि नगर पंचायत माना कैम्प के विकास व जन आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए नगर की जनता ने भाजपा के प्रति जो विश्वास प्रकट किया है उसके प्रति ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार अटल संकल्प पत्र में किये अपने वादों को अक्षरसः पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। आने वाले पांच वर्ष में नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु सभी जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रगति में अपनी जनभागीदारी जरुर सुनिश्चित करेंगे।

समारोह में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed