March 8, 2026

11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,4 पुरुष और 7 महिला माओवादी शामिल,SP के सामने किया सरेंडर

0
Screenshot_2025-03-07-20-58-03-52_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x748

नारायणपुर – जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 4 पुरुष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं। दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने कहा कि अब तक जो किया वह गलत था, अब वे विकास के साथ जुड़ेंगे।

नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में लगातार सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। मुठभेड़ों में बड़े कैडर के नक्सली भी मारे गए हैं। सिर्फ नारायणपुर में ही 92 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं।

इससे नक्सल संगठन पर काफी दबाव पड़ा है। जिससे अब नक्सली संगठन छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। शुक्रवार को 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed