तेलीबांधा इलाके में चली गोली, आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग,एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
रायपुर – राजधानी में मामूली बातों पर गोली चलने का मामला लगातार सामने आ रहा है… इसमें बड़ा सवाल यह भी है की रायपुर में अवैध पिस्टल बंदूक की तस्करी होने लगी है.. ताज़ा मामला राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है.. जहाँ उद्योग भवन के पास स्थित कार सॉल्यूशन नामक वाहन खरीदी बिक्री केंद्र के बाहर फायरिंग हुई है.आरोपी जशपाल रंधावा ने हवाई फायरिंग की है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं..
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की आशंका जताई जा रही है. घटना स्थल पर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं.

