भारतमाला प्रोजेक्ट के भुगतान में घपला, नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू हुए निलंबित
रायपुर – विशाखापटनम भारतमाला योजना के तहत बनने वाली सड़क में मुआवजा घोटाले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया है. राज्य सेवा के अधिकारी निर्भय साहू इस वक्त जगदलपुर नगर निगम की आयुक्त हैं. उन पर यह कार्रवाई भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने की वजह हुई है. इससे पहले निर्भय कुमार साहू रायपुर में SDM रह चुके हैं. उसी दौरान उन्होंने रायपुर-विशाखापट्टनम में प्रस्तावित भारत माला सड़क कॉरिडोर निर्माण में गलत तरीके से मुआवजा बांटा था.

रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड भारत माला में सड़क निर्माण के तहत मुआवजे में शासन को करोड़ों रुपयों का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया था जिसमें अब अधिकारी निर्भय कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया गया है.

