March 8, 2026

1 मार्च से शुरू होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं और 12वीं कक्षा के एग्जाम, दोनों कक्षाओं में 5.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

0
students1-780x405

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण भी कर दिया गया है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा का समय और शेड्यूल

  • 12वीं की बोर्ड परीक्षा- 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च को समाप्त होगी।
  • 10वीं की बोर्ड परीक्षा- 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी।
  • परीक्षा का समय- दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा प्रक्रिया

  • स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा।
  • सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा।
  • सुबह 9:10 बजे क्वेश्चन पेपर वितरित किए जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय छात्रों दिया जाएगा।
  • 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी

  • 10वीं की परीक्षा- प्रदेश के 2,523 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
  • 12वीं की परीक्षा- 2,397 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
  • दोनों कक्षाओं में 5.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
  • 10वीं की परीक्षा में 3,28,522 विद्यार्थी शामिल होंगे।
  • 12वीं की परीक्षा में 2,40,356 परीक्षार्थी बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed