नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन: जीत की खुशी में निकाली थी रैली,बिगड़ गई तबीयत, गांव में शोक की लहर
जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित बेहराडीह गांव की नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार आज गांव में किया गया।
भगवती मरकाम 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई थीं। जीत की खुशी में 24 फरवरी को गांव में एक आभार रैली निकाली गई। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण गहरे दुःख में हैं।

