सड़क हादसा;- ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में चार की मौत, 7 गंभीर, आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
अंबिकापुर – जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक मासूम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर हुआ।
इस घटना में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई। बोलेरो में 11 से अधिक लोग सवार थे, जो किलकिला शिव मंदिर से दर्शन करने के बाद अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस की टीम ने मृतकों की बॉडी और घायलों को सीएचसी सीतापुर ले जाया। इस दौरान गुस्साए भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी।

