March 8, 2026

भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को माना कैम्प में सुना, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की

0
FB_IMG_1740321296370

रायपुर / माना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का 119वां संस्करण भारतीय जनता पार्टी माना कैम्प नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव के निवास स्थान पर सुना गया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय,जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, माना नगर पंचायत अध्यक्ष समेत नवनियुक्त पार्षदगण, छाया पार्षदगण और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से जुड़े लोग उपस्थित हुए.

इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने कहा कि आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना है, इसमें उन्होंने कई तरह के विषय पर चर्चा की है. जिनमें इसरो की उपलब्धियां, पशु-प्रेम, परीक्षा पर चर्चा और अन्य राष्ट्रीय मुद्दे शामिल थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की हालिया सफलताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है. हाल ही में इसरो द्वारा किए गए मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को जानवरों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने लोगों को आवारा जानवरों की देखभाल करने और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया प्रधानमंत्री जी ने छात्रों से परीक्षा को लेकर बेफिक्र रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है.

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा मन की बात का यह संस्करण प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा. इस कार्यक्रम ने नागरिकों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed