March 11, 2026

पंचायत चुनाव से पहले प्रत्याशी का निधन: मतदान प्रक्रिया जारी रही, गांव में बाद में पहुंची मौत की खबर

0
Screenshot_2025-02-23-19-23-41-90_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_972x1210

रायगढ – छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिले के तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से एक दुखद घटना सामने आई। सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का मतदान से ठीक पहले निधन हो गया।

चतुर सिंह सिदार बीते कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी हालत बिगड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह गिलास चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे और इससे पहले दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे। उनके अचानक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गारे पंचायत में सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी थी, लेकिन प्रत्याशी के निधन की खबर बाद में गांव तक पहुंची। चूंकि मतदान प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, इसलिए मतदान जारी रहा। इस मामले में अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

परिवार और समर्थकों ने बताया कि चतुर सिंह सिदार लंबे समय से अस्वस्थ थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन से न केवल परिजन, बल्कि उनके समर्थक भी गहरे शोक में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed