March 8, 2026

बजट सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों-युवाओं के लिए बड़े हो सकते हैं फैसले

0
CM-Sai-1-768x432

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

इस दौरान विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बिलों पर भी विचार-मंथन किया जा सकता है।

बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश के किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के उपयोग, जलापूर्ति से संबंधित योजनाओं और अन्य मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साई सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी।

सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था।

बजट सत्र की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री साय सभी विभागों की बैठकें ले रहे हैं। बजट सत्र में 2 हजार से अधिक सवाल लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed