April 24, 2026

7 महीने बाद जेल से रिहा हुए विधायक देवेंद्र यादव, सेंट्रल जेल के बाहर उमड़ी समर्थकों की भीड़

0
FB_IMG_1740148311189

रायपुर – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव जेल से रिहा हो गए हैं। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे। मामले में रिहाई का आदेश बलौदाबाजार कोर्ट से पारित किया जिसके बाद रिहाई के आदेश की कॉपी को देंवेंद्र यादव के वकील ने सेंट्रल जेल में प्रस्तुत किया। जिसके बाद अब उन्हें रायपुर के सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। 

विधायक देवेन्द्र यादव 7 महीने 4 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं। सेन्ट्रल जेल के बाहर विधायक देवेंद्र यादव के परिवार वाले भी मौजूद है। वहीं उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है,जो फूल माला मिठाई लेकर पहुंचे हैं। वहीं जेल के बाहर आते ही समर्थक जमकर आतिशबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेल के बाहर जबरदस्त बैरिगेटिंग की है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई  रोहित यादव ने जमानत कराई है। इस दौरान यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जमानत की प्रक्रिया बलौदाबाजार जिला सत्र न्यायालय में पूरी की गई। न्यायाधीश ने 25-25 हजार रुपये की दो जमानत राशि निर्धारित की थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने ली। रिहाई आदेश की प्रति मिलने के बाद उनके वकील इसे रायपुर सेंट्रल जेल में प्रस्तुत किया। जिसके बाद ही देवेन्द्र यादव की रिहाई संभव हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed