चुनाव के कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी समेत चार कर्मचारी सस्पेंड
जशपुर – जिले में चुनावी प्रक्रिया के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें 1 प्रधान पाठक, 1 व्याख्याता और 1 पटवारी व 1 पंचायत सचिव शामिल हैं। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा की गई है। जशपुर में ड्यूटी के दौरान पंचायत सचिव निलंबित। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई। जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार की कार्रवाई।
पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव पर चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्हें ड्यूटी के समय उनके कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाया गया था। इस लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान सतर्क और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यों में शामिल सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतें।
जशपुर जिले में निर्वाचन के कामों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने पटवारी के अलावा दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया है। प्रधान पाठक जुनस खलखो ने काम में लापरवाही बरती, सस्पेंड। इसी तरह व्याख्याता गणेश कुमार मंडल ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया और वे शराब के नशे में धुत मिले।

