March 6, 2026

छत्‍तीसगढ़ में दो घंटे में 7.48 प्रतिशत वोटिंग, बस्‍तर में दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान

0
Screenshot_2025-02-20-10-38-05-22_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_913x594

रायपुर – छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 20 जनवरी को शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लग रही है। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य, पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव के नतीजे आज और कल घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में 43 ब्‍लॉकों में वोटिंग जारी है।

वहीं बालोद जिले में चुनाव चिन्‍ह गलत होने की वजह से चनाव रद्द कर दिया गया था। इसके चलते अब 17 फरवरी की जगह आज 20 फरवरी को मतदान हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण की वोटिंग जारी है। 43 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है। जहां दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए दूसरे चरण में 9 हजार 738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण। 9 बजे तक 7.48 प्रतिशत हुआ मतदान। पुरुषों ने 7.82% , महिलाओं ने 7.14% किया मतदान। दोपहर 3 बजे तक दूसरे चरण का चलेगा मतदान।

बस्तर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण। लोहंडीगुड़ा और बस्तर ब्लॉक में वोटिंग जारी। दोपहर 2 बजे तक होगी मतदान। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने डाला वोट। लामकेर मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed