March 8, 2026

छत्तीसगढ़ में सरपंच चुनाव हारने के बाद मां ने बच्चों को घर से निकाला: बेटे, बेटी और बहू पर फूटा गुस्सा

0
Screenshot_2025-02-19-22-21-59-86_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_800x557

जशपुर – जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम ने एक परिवार में विवाद खड़ा कर दिया। सरपंच चुनाव में हार के बाद एक महिला ने अपने सौतेले बेटे, बेटी और बहू को घर से बाहर निकाल दिया। यह मामला अब बगीचा थाने तक पहुंच चुका है।

ग्राम पंचायत दुर्गापारा में सरपंच पद के लिए सौतेली मां और बेटी दोनों उम्मीदवार थीं। परिवार के दो सदस्यों के चुनाव में खड़े होने से वोटों का बंटवारा हो गया, जिसका लाभ तीसरे प्रत्याशी को मिला और वह चुनाव जीत गया।

चुनाव में हार के बाद, सौतेली मां ने अपनी बेटी को दोषी ठहराया। उनका मानना था कि यदि बेटी चुनाव में खड़ी नहीं होती, तो वे जीत सकती थीं। इस गुस्से में आकर उन्होंने अपने सौतेले बेटे, बेटी और बहू को घर से निकाल दिया और उनके सामान को बाहर फेंक दिया।

घटना के बाद मामला बगीचा थाने पहुंचा, जहां पुलिस इस पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि क्या परिवार में सुलह होती है या मामला आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed