March 7, 2026

त्रिवेणी संगम में विष्णु ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश में की खुशहाली की कामना

0
IMG-20250213-WA0012

प्रयागराज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ आस्था के महाकुंभ में डुबकी लगाई. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में तीन नदियों, गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाकार देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले भक्तों को मिल रही सुविधाओं की भी तारीफ की. विष्णु देव साय ने कहा कि इतनी बढ़िया व्यवस्था बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ को बधाई है.

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और छत्तीसगढ़ के विधायकों सहित कुल 166 लोगों ने आज त्रिवेणी संगम पर स्नान किया. आस्था की डुबकी लगाने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि यह पल 144 सालों के बाद आया, इसलिए ये खास पल है. प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीएम साय छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed