माना कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध,मतदान वोटिंग का समय ख़त्म होने के बावजूद EVM को नही किया सील
रायपुर / माना – माना नगर पंचायत के बूथ 11और 12 में उस समय हंगामा हो गया । जब मतदान वोटिंग का समय ख़त्म हो गया और बूथ के अंदर बैठे पीठासीन अधिकारी EVM को बिना सील किए अभिकर्ता को बाहर भेज दिया गया।और कहाँ 15 मिनट बाद आकर फॉर्म लेकर जाए. जिसको लेकर कांग्रेसियों ने जमकर विरोध कर हल्ला मचाया। इस विरोध के लेकर कांग्रेस के युवा नेता डी. संतोष ने अधिकारी को जमकर लताड़ा और कहा वोटिंग का समय खत्म होकर 15 मिनट से ज्यादा हो गया।

अभी तक EVM मशीन को क्यों सील नही किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का हल्ला जैसे ही तहसीलदार और माना CMO को जानकारी मिली तो तत्काल मौकाए स्थान बूथ पहुचकर मामले को शांत कर अभिकर्ता को अंदर बुलाकर EVM को सील किया गया। वही युवा नेता का कहना है। भाजपा चुनाव के डर से इस तरह के हथकंडे अपना रहे है।

