March 8, 2026

माना कैम्प में कल नगर सरकार बनाने के लिए वोटिंग: निर्वाचन आयोग ने की पूरी तैयारी, सभी मतदान दल रवाना

0
IMG20250210123917_copy_800x529

रायपुर / माना – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहे हैं. प्रदेश में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं.

माना नगर पंचायत में भाजपा – कांग्रेस और निर्दलीय के बीच कड़ी टक्कर: माना कैम्प नगर पंचायत के लिए कल मतदान किया जाना है. तहसीलदार ( रिटर्निंग ऑफिसर ) पवन कोसमा ने नगर पंचायत आफिस परिसर से मतदान दलों को रवाना किया. माना कैम्प में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनावों में सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त करेंगी.नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

एक नज़र सुर्खियों में

अध्यक्ष पद: संजय यादव BJP vs मनीष मानिक (कांग्रेस) / गिरजा शंकर श्रीवास ( निर्दलीय )

वार्ड: 15

मतदाता: 10095 (5054 महिला, 5040 पुरुष)

मतदान केंद्र स्थल -5 – आईं टी आई – 3, कमांडेंट ऑफिस – 2, नवोदय विद्यालय – 4, आत्मनन्द स्कूल – 4, मंगल भवन -2

EVM मशीन जमा – सांकृतिक भवन

रायपुर नगर निगम चुनाव: रायपुर के सेजबाहर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निगम के 70 वार्डों के लिए मतदान सामग्री का वितरण सुबह से किया जा रहा है. 70 वार्डों में लगभग 1200 बूथ बनाए गए हैं. नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed