March 8, 2026

माना कैम्प में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, दोनों ही कर रहे जीत का दावा

0
PSX_20250209_165850_copy_600x865

रायपुर / माना – छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। जिसको देखते हुए आज पूरे माना कैम्प में सभी राजनीतिक दल जोर शोर के प्रचार में जुटे हुए हैं। 

माना कैम्प नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पार्षद पदों के लिए आज दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। आज पूरे नगर में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में भव्य रैली के माध्यम से भाजपा ने अपनी शक्ति प्रदर्शन करती नजर आई तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भी अपनी रैली के माध्यम से क्षेत्रों में डोर टू डोर संपर्क करती नजर आए।

बता दें कि आज प्रचार का अंतिम दिन है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने अपना दम खम लगा दिया है। दोनों पार्टियों हैं जो जीत का दावा कर रही हैं। स्पष्ट रूप से यह देखा जा सकता है कि कैसे चुनाव को लेकर अब अंतिम समय में मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए संगठन ने भी ताकत झोंक दी है।

भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है तो माना कैम्प में भी जरूर सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। जिसे पाकर मैं यह स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि भाजपा को जीत जरूर मिलेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष मानिक ने कहा कि यहां पर स्पष्ट रूप से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेरा सपना है कि मैं स्वच्छ और सुंदर माना कैम्प का निर्माण कर भ्रष्टाचार से मुक्त करू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed