March 8, 2026

नक्‍सल प्रभावित मतदान केंद्र शिफ्ट, हेलीकॉप्‍टर से 18 केंद्र जाएंगे मतदान दल

0
Screenshot_2025-02-09-16-27-16-84_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1053x637

 सुकमा – जिले में अति नक्सल प्रभावित इलाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 75 मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया है। इनमें से 18 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। सबसे अधिक मतदान केंद्र कोंटा ब्लॉक से शिफ्ट किए गए हैं, जबकि सुकमा ब्लॉक के 16 और छिंदगढ़ ब्लॉक के 2 मतदान केंद्रों को भी स्थानांतरित किया गया है।

सुकमा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 17 फरवरी को सुकमा ब्लॉक में, दूसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को छिंदगढ़ ब्लॉक में और तीसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव 23 फरवरी को कोंटा ब्लॉक में संपन्न होगा। कोंटा ब्लॉक के 18 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा।

जिले के एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने और हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान दलों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर मतदान दलों की सुरक्षित पहुंच और वापसी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सली अपने आधार वाले इलाकों में हर चुनाव का बहिष्कार करते हैं। ऐसे में मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता होती है। इस बार भी प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और हर बूथ का सर्वे करके सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed