March 8, 2026

DRG – STF और बस्तर फाइटर ने 12 नक्‍सलियों को मार गिराया, सुबह से चल रही क्रॉस फायरिंग; जवानों ने घेरा

0
9e4e4f6a89ddb4f6d234039cb4fee0ba1715341879460340_original_copy_1024x576

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं।

अब तक करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं जवानों ने नक्‍सलियों को घेरे रखा है। दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है। नक्‍सली यहां बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में एकत्रित हुए थे। तभी नक्‍सल ऑपरेशन पर निकली संयुक्‍त टीम ने इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मुठभेड़ के दौरान मौके से कुछ नक्सलियों के शव और ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। यह ऑपरेशन इलाके से नक्‍सल के खात्‍मे के लिए जारी है। इसको लेकर अलग-अलग पुलिस फोर्स के कैंप भी बनाए गए हैं। ये टीम इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्‍सली एक्टिविटी को खत्‍म करने के लिए काम कर रही है।

फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र नक्सलियों के लिए एक संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरने और उन्हें नष्ट करने की रणनीति अपनाई है। जहां नक्‍सलियों को बड़ी रणनीति तैयार करते वक्‍त जवानों ने घेर लिया। पुलिस फोर्स को देखते ही नक्‍सलियों ने हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। इसी जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने 12 नक्‍सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कैंप से 12 नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed