March 8, 2026

माना कैम्प में भाजपा के पक्ष मे वोट करने सांसद बृजमोहन अग्रवाल और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने की अपील 

0
IMG20250208212340_copy_800x600

रायपुर / माना – नगर पंचायत माना कैम्प मे भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन मे आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, वरिष्ठ नेता नंद कुमार साहू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर आम सभा मे सम्मिलित हुए जहाँ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया.

वही कार्यक्रम मे मतदाताओं को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा मे आप लोगो ने जीत दिलाया इसके लिए आप लोगो को मै आज धन्यवाद देने आया हू और अभी नगर क्षेत्र का भी चुनाव है इसमे भी आप लोग भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव के साथ पूरे 15 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी को जिताए। उन्होंने कहा नगर पंचायत माना कैम्प के विकास की गारंटी भाजपा सरकार लेगी। नगर मे सीसी रोड, नाली, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था एवं नगर की विकास नगर पंचायत के माध्यम से ही होता है आज नगर माना कैम्प क्या छत्तीसगढ़ मे विकास मे कोई कसर नही छोड़ेंगे यह मेरी गारंटी है।

भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है लोकसभा चुनाव मे महतारी वंदन योजना के तहत एक एक हजार देने की घोषणा किए थे उसका 12 किस्त माता बहनों के खाते मे आ चुका है। साथ ही कई माताए इस योजना का लाभ नही मिला रहा है उसे भी चुनाव के बाद महतारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सांसद ने ये भी कहा कि उज्वल गैस, पट्टा, प्रधानमंत्री आवास जैसे 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। भाजपा जो भी कहती है वह करती है। पिछले 5 वर्षो मे पिछली सरकार ने क्या कार्य क्या है मुझे बताने की आवश्यकता नही है।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आगे आम सभा को संबोधित करते हुये केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने जनता से अपील की। उन्होंने आगे काँग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला, कहा भूपेश की सरकार जनविरोधी सरकार था जिन्होंने जनता की हित में कोई काम नहीं कि। पूरे पांच साल तक जनता को ठगने का काम किया।

विधायक साहू ने ये भी सम्बोधित करते हुए नगर के सभी वार्डो के प्रत्याशियों एवं नगर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार संजय यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये.

वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव ने उपस्थित जनता जनार्दन से समर्थन माँगा और बहुमत से जिताने की अपील की.वही कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ता सहित नगरवासी सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed