माना कैम्प के अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी गिरजा शंकर श्रीवास डोर टू डोर पहुंच रहे जनता तक, हो रहा जोरदार स्वागत, कहा – पहले भी किया विकास, फिर लाऊंगा बदलाव
रायपुर / माना – नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव होनें में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान दोनों दलीय पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी जनता का विश्वास जीतने मैदान में उतरकर जोरदार जन संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान माना कैम्प के अध्यक्ष गिरजा शंकर श्रीवास निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने चुनाव चिन्ह CCTV कैमरा छाप को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं जहां उन्हें जनता का अपार समर्थन मिलने लगा है।

यूं तो माना कैम्प नगर पंचायत क्षेत्र में गिरजा शंकर श्रीवास कोई नया चेहरा नही है। गिरजा माना कैम्प में पहले पार्षद के रूप में कार्य करते हुए माना को सुंदर व स्वच्छ बनाने के साथ-साथ कई विकास कार्यो की सौगात यहां की जनता को दे चुके हैं। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप गिरजा अब अपने चुनाव चिन्ह CCTV कैमरा छाप को लेकर जनता तक डोर टू डोर पहुंच रहे हैं।

गिरजा को आम जनता की लगातार मिलते समर्थन को देखते हुए अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों में अभी से चिंता की लकीरे दिखने लगी है। चूंकि गिरजा शंकर श्रीवास का चुनाव चिन्ह CCTV कैमरा दिनों दिन जनता की पहली पसंद बनते जा रही है।

