March 7, 2026

सहायक जेल अधीक्षक समेत 3 सस्पेंड, कैदी की मां से मांगे थे पैसे,रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों के साथ मारपीट का मामला

0
CENTRAL-JAIL-650x405

रायपुर – केंद्रीय जेल में 31 जनवरी को एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें सजा काट रहे बंदियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में जेल प्रशासन ने सहायक जेल अधीक्षक उदय राज गायकवाड़, प्रहरी जागेश्वर कुर्रे और पवन जायसवाल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य के आदेश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को एनडीपीएस मामले में 18 महीने से रायपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदी पीयूष पांडे की मां उससे मिलने आई थी। जब मिलने का समय 10 मिनट से अधिक हो गया, तो प्रहरियों ने पीयूष की मां से 10 हजार रुपए की मांग की। पैसे न देने पर प्रहरियों ने पीयूष के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसका पैर तोड़ दिया। इस घटना में पीयूष का घुटना भी टूट गया।

पीयूष पांडे के पिता, पुरुषोत्तम पांडे ने इस मामले का आरोप लगाया था। जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने इस मामले में पैरों के फ्रैक्चर होने की बात से इनकार किया, लेकिन नोकझोंक की घटना स्वीकार की और कहा कि जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच में इन अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही और बंदियों के साथ दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया, जिसके बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed