March 8, 2026

अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा, माना एयरपोर्ट से डोंगरगढ़ जाएंगे गृह मंत्री, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

0
amit-shah (3)

रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर होंगे। इस दौरान वे रायपुर और डोंगरगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान वे आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आचार्य विधासागर महाराज की प्रथम स्‍मृति में आयोजित कार्यक्रम ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और ‘श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ’ किया जा रहा है। उक्‍त दोनों कार्यक्रम में अमित शाह शामिल हो रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से दोपहर 12.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचकर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और ‘श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ’ में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2.10 बजे से 2.40 बजे तक विद्यायतन समाधि स्मारक, चंद्रगिरी तीर्थ, डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 2.50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ से शाम 3.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा माना रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed