March 8, 2026

सराफा काराेबारी के ठिकानाें पर आईटी का छापा

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

रायपुर – राजधानी में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज तड़के सदर बाजार स्थित ए.एम. ज्वेलर्स पर छापा मारा है। केंद्रीय आईटी टीम द्वारा की जा रही इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले मंगलार काे धमतरी के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स में छापा मारा था।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटी अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने सुबह दुकान पर दबिश दी और वहां दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। दुकान के अंदर अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी की आशंका के चलते की गई है। . बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed