कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
बिहार – कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की यह घटना खान के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के के बड़े अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खान के बेटे ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है। आयान की उम्र 17-18 साल के आसपास बताई जा रही है। शकील अहमद खान के बारे में बताएं तो उनकी पहचान साफ और स्वच्छ छवि के नेता के रूप में रही है। वह मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं।
कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने कहा कि आज सुबह हमने आयान की खुदकुशी की खबर सुनी। यह सुनकर हम काफी दुखी हो गए। एक परिवार के लिए इससे बड़ी दुखद खबर और कुछ नहीं हो सकती। आयान हमारे परिवार के सदस्य की तरह था। उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता कि किस वजह से उसे इस तरह का कदम उठाना पड़ा। इस समय पीड़ित परिवार को हम केवल अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कांग्रेस के सभी नेता यहां पहुंच रहे हैं। सभी लोग सदमे में हैं। वह एक पार्टी में गया था। हमें नहीं पता कि वहां पर क्या हुआ।’ खान पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी भी हैं

