बजट में मिडिल क्लास पर मां लक्ष्मी की कृपा! 12 लाख तक कोई इनकम टैक्स नहीं
दिल्ली – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर मिडल क्लास को बड़ी राहत दी है। आम बजट में ऐलान किया गया है कि 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नए रिजीम के तहत इसकी छूट दी जाएगी। वित्त मंत्री ने डेयरी और फिशरी फार्मर्स के लोन की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर का क्रेडिट कवर बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को टैक्स की छूट की सीमा दोगुनी कर दी जाएगी। इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि अब चार साल तक अपडेटेड आईटीआर भरा जा सकेगा। इसके अलावा टीडीएस पर टैक्स छूट की सीमा 10 लाख होगी। इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया था। आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला हुआ है। आम बजट से संबंधित अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार पांच IIT में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा का निर्माण करेगी और बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी का विस्तार करेगी। सीतारमण ने कहा कि सरकार स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं की पुस्तकों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के लिए ‘भारतीय भाषा पुस्तक’ योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख तक 100 प्रतिशत बढ़ी है। 2014 के बाद शुरू किए गए पांच आईआईटी में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि 6,500 और छात्रों को शिक्षा मिल सके। आईआईटी पटना में छात्रावास और अन्य बुनियादी ढांचे की क्षमता का भी विस्तार किया जाएगा।’’ आईआईटी पटना के विस्तार की घोषणा इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में आईआईटी और आईआईएससी में प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए 10,000 फेलोशिप प्रदान की जाएंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढ़ांचे का विस्तार होगा और अगले तीन वर्ष में सभी जिलों के कैंसर देखभाल केंद्र खोले जाएंगे। सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि अगले तीन साल में देश के सभी जिलों में कैंसर देखभाल केंद्र शुरु किये जाएंगे। इनमें से 200 केंद्र वित्त वर्ष 2025-26 में शुरु हो जाएंगे।इनमें से 200 केंद्र वित्त वर्ष 2025-26 में शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गिग कामगारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा सुविधा दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के आधारभूत ढ़ांचे का विस्तार करने का फैसला भी किया है। अगले दस वर्ष में चिकित्सा शिक्षा के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (पैरा स्नातक) की लगभग 1.1 लाख सीटें बढ़ेंगीं। इसमें 130 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि अब 12 लाख तक कमाने वाले को हर साल 80 हजार रुपये का फायदा होगा। 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ें तो अब 12 लाख 75 हजार पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
सरकार ने मिडल क्लास पर टैक्स का बोझ कम कर दिया है। अब 12 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि नए टैक्स रिजीम में 4 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि एलईडी, एलसीडी टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी कर दी जाएगी। ऐसे में इन इलेक्ट्रॉनिक समानों के दाम कम होंगे। लिथियम ऑयन बैट्री सस्ती होगी। इसमें सरकार ज्यादा निवेश करेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से सीमा कर खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं ससंती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ा निवेश किया जाएगा। इसके अलावा बिहार में तीन नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। रेयर डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए दवाइयों को पूरी तरह से कस्टम फ्री कर दिया जाएगा।
बजट में बीमा क्षेत्र को लेकर ऐलान किया गया है कि इसमें 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दे दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि बीमा क्षेत्र मे एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकें। अगले सप्ताह नया इनकम टैक्स बिल आ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे टैक्स सिस्टन में सुधार होगा। पब्लिक सेक्टर के बैंकों को ग्रामीण भारत से जोड़ा जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि उड़ान योजना से करीब 1.5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में 20 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा खनन क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। छोटे-छोटे मिनरल्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
अर्थव्यवस्था में निवेश को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीपीपी मोड में बड़ा निवेश किया जाएगा. इसके अलावा कैपिटल एक्सपेंडेटर का काम राज्यों को दिया जाएगा। जल जीवन स्कीम में बड़ा निवेश किया जा रहा है। घऱ में लोगों को पेय जल उपलब्ध होना चाहिए। इसपर फोकस बढ़ाया जाएगा। हमारा ज्यादा जोर इस बात पर रहेगा कि बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाए. नल से सबको जल मिले। जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि भारत को दुनियाभर में खिलौनों का हब बनाया जाएगा। इसके अलावा फूड मैन्युफैक्चरिंग मिशन चलाया जाएगा ताकि हमारे यहां फूड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़े। वित्त मंत्री ने कहा, हम अपनी प्रतिबद्धता के तहत मौसम के अनुकूल विकास करेंगे। हम क्लीन टेक्नॉलजी मैन्युफैक्चरिंग करेंगे। हम बैट्रियों और सोलर पैनल्स को बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं तीसरा इंजन है इन्वेस्टमेंट। हम लोगों में अर्थव्यवस्था में निवेेश करेंगे।

