March 7, 2026

7 महिला नक्‍सली समेत 29 माओवादियों ने किया आत्‍मसमर्पण

0
29-nakasalya-na-kaya-aatamasamarapanae_68fdd75d697d35b51a7161e8a284974e

नारायणपुर – छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली ऑपरेशन जारी है। इसी के साथ ही लोन वर्राटू अभियान, पुनर्वास नीति के तहत नक्‍सलियों को घर वापसी के लिए सरकार के द्वारा प्रेरित भी किया जा रहा है। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार नक्‍सली अब हथियार छोड़ रहे हैं।

इस बार नारायणपुर जिले के नक्‍सलाइट इलाके की कुतुल एरिया कमेटी नक्‍सल संगठन ने सरेंडर किया है। इस संगठन के 29 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया है। इसमें 7 महिला नक्‍सली भी शामिल हैं।

सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पिछले एक साल में छत्‍तीसगढ़ में 700 से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने सरेंडर कर हथियार छोड़े हैं। इसी के साथ ही इनको पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक मदद देकर मुख्‍य धारा से भी जोड़ा गया है। इसी के तहत अब फिर से एक साथ 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन माओवादियों ने नारायणपुर SP प्रभात कुमार के समक्ष आकर सरेंडर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed