March 7, 2026

माना – दो मित्रों के बीच सियासी मुकाबला.. नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी संजय यादव एवं कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक,मुकाबला बेहद रोचक 

0
PSX_20250127_170047_copy_1024x1476

रायपुर/ माना – छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव हैं. इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी इन दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. इस बार कई जगहों में चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहे है. इनमें से एक रायपुर जिले का माना नगर पंचायत भी है. यहां दो दोस्तो के बीच कड़ा एवं रोचक मुकाबला होने जा रहा है. इस नगर पंचायत से बीजेपी ने संजय यादव पर एक बार फिर से भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा है तो इस बार कांग्रेस ने मनीष मानिक पर बड़ा दांव खेला है.

बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला

आपको बता दे प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक चुनावी सरगर्मी है. घर, बाहर, बाजार, दुकानों से लेकर हर जगह सिर्फ चुनाव पर चर्चा हो रही है. अब प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कई जगह मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है. माना नगर पंचायत में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है.

बीजेपी के प्रत्याशी संजय यादव 2019 में माना नगर पंचायत का चुनाव जीता था. पार्टी ने इस बार संजय को टिकट दिया है. 5 सालों के कार्यकाल में कई सारे काम किए हैं. इनके कामों से नगर की जनता कितनी खुश है इस चुनाव में जनता जवाब देगी. संजय का परिवार लंबे समय से बीजेपी पार्टी से जुड़ा रहा है.

इधर कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष मानिक की बात करें तो वे भी पार्टी के लिए मजबूत युवा चेहरा हैं. उनकी मां सुमन मानिक माना नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके परिवार की पकड़ लोगों के बीच कितनी मजबूत है.

ये भी युवा चेहरा हैं. सामाजिक कामों में अक्सर आगे रहते हैं. इनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इस बार इन्हें टिकट दिया है. अब देखना ये होगा कि ये प्रत्याशी अपनी पार्टियों के भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं. नगर की जनता अध्यक्ष पद की सीट पर किस दोस्त को बैठाती है?

एक नज़र सुर्खियों में

कुल वोटर – 10,095

जनसंख्या – 11,953

वोटरों की संख्या – 10,095

महिला वोटर – 5,054

पुरुष वोटर – 5,040

अन्य – 1

माना नगर पंचायत में कुल वार्ड – 15

अध्यक्ष – OBC मुक्त

वुथ – 5 मतदान केंद्र स्थल – आईटीआई, कमांडेंट, नवोदय विद्यालय, आत्मानंद स्कूल, मंगल भवन

मतदान- 11/ 02/ 25

मतगणना – 15/ 02/25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed