March 8, 2026

कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें निगम और नगर पालिकाओं में किसे दिया है टिकट 

0
कांग्रेस-1-780x470

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों और 40 नगरपालिकाओं के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है. रायपुर निगम से दीप्ती प्रमोद दुबे तो जगदलपुर नगर निगम से मलकीत सिंह गैदू को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. 

रविवार की देर रात को जारी हुई सूची के मुताबिक चिरमिरी से विनय जायसवाल, अंबिकापुर से अजय तिर्की, रायगढ़ से जानकी काटजू, कोरबा से उषा तिवारी, बिलासपुर से प्रमोद नायक, धमतरी से विजय गोलच्छा, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू और राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. 

तखतपुर से रविन्द्र कौर मक्कड, मुंगेली से रोहित शुक्ला, लोरमी से अनिल दास, सक्ती से रीना गेवाडीन, अकलतरा से ज्योति जोशी, चांपा से राजेश अग्रवाल, जांजगीर नैला से गंगोत्री संतोष, गरियाबंद से गेंदलाल सिन्हा, महासमुंद से निखिलकांत साहू, सरायपाली से वृंदा सुरेश भोई, बागबाहरा से खिलेश्वरी बघेल, बलौदाबाजार से सुरेंद्र जायसवाल, तिल्दा नेवरा से लक्ष्मीनारायण वर्मा और आरंग से मंगलमूर्ति अग्रवाल को टिकट दिया गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed