March 11, 2026

पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड, देहरादून में रहकर कर रही थी पढ़ाई,हॉस्टल में दी जान

0
image-2023-10-10T215308.784_copy_1024x1408

दंतेवाड़ा– छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने सुसाइड कर लिया है। बेटी दीपा के देहरादून से सुसाइड की सूचना आई है। दीपा उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को पीजी हॉस्टल में ही उसने सुसाइड कर लिया। बताते हैं इससे पहले भीमा मंडावी की बड़ी बेटी ने भी सुसाइड कर लिया था।
यहां बता दें, बीजेपी नेता भीमा मंडावी 19 अप्रैल 2019 में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उस वक्त वे दंतेवाड़ा से विधायक थे।

जानकारी के मुताबिक, दीपा कुछ दिन पहले ही अपने घर दंतेवाड़ा आईं थी। देहरादून में वो अपनी फ्रंड्स के साथ रूम लेकर रह रही थी। बताते हैं, हफ्तेभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हुईं थी। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद उनका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता भीमा मंडावी की बेटी ने भी 2013 में रायपुर में सुसाइड कर लिया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने जान दे दी है।

भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। इनमें से बड़ी बेटी ने 2013 में सुसाइड कर लिया था और अब छोटी बेटी दीपा ने सुसाइड किया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

बीजेपी नेता भीमा मंडावी पांच साल पहले नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। 19 अप्रैल 2019 में दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जिसमें उनकी जान चली गई थी। उस वक्त वे लोकसभा चुनाव के लिए जा रहे थे, उसी दौरान श्यामगिरि में नक्सलियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed