March 12, 2026

ओपन स्कूल का टाइमटेबल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

0
ओपन-स्कूल-780x405

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के ओपन स्कूल की परीक्षा की समय-सारणी जारी हो गई है। यह परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होंगी। इसमें 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से तो वहीं 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से होंगी।

इन परीक्षाओं के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए लगभग 82 हजार छात्रों ने आवेदन दिया है। पिछली बार मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था। 

आपको बता दें, ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में लगभग 82,000 छात्र बैठेंगे। इसमें 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 38,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 44,000 छात्रों ने आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रथम मुख्य परीक्षा के लिए 20 जनवरी तक विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

राज्य के ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा एक साल में तीन बार आयोजित की जाएगी। पहले, एक साल में ओपन स्कूल की दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती थी। पिछले साल से तीन बार परीक्षा हो रही है। पिछले साल पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी। वहीं, द्वितीय परीक्षा अगस्त और तृतीय परीक्षा नवंबर में हुई।

साल 2025 की यह पहली परीक्षा है। इसमें दोनों कक्षाओं की परीक्षा की शुरूआत हिंदी से होगी तथा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित होंगी। इसमें बारहवीं की परीक्षा 21 अप्रैल और दसवीं की 17 अप्रैल तक होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed