March 11, 2026

पुलिस की गाड़ी ने डिप्टी कलेक्टर को मारी टक्कर, आरबी देवांगन घायल, कलेक्ट्रेट के सामने हुआ हादसा,जांच में जुटी पुलिस

0
image-2025-01-24T154531.505-1024x576-1_copy_1024x576

कवर्धा – जिले में तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ, और सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन लंच के लिए अपने घर जा रहे थे, तभी कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही पुलिस स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed