March 11, 2026

राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा, किसान से 1 लाख रुपए मांगी थी घूस,ACB की कार्रवाई

0
images-114-1_copy_1600x886

सक्ति – भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए एक अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में की गई।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने दूसरी किस्त के 30 हजार रुपये घूस लेते समय राजस्व निरीक्षक को पकड़ा है।

राजस्व निरीक्षक ने एक किसान से जमीन के सीमांकन के लिए 1 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 50 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। बाकी के 50 हजार रुपये के लिए वह किसान को लगातार परेशान कर रहा था। इसके बाद किसान ने एसीबी से शिकायत की।

एसीबी की जांच में शिकायत सही पाई गई, और इसके बाद राजस्व निरीक्षक बद्री नारायण जांगड़े को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई।

किसान को कैमिकल लगे नोटों के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा गया, जबकि एसीबी की टीम सादे कपड़ों में आसपास मौजूद थी। जैसे ही अधिकारी ने 30 हजार रुपये स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। शिकायतकर्ता किसान हसौद तहसील के भातमाहुल गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed