निकाय चुनाव: बीजेपी ने 10 नगर निगम में नियुक्त किए प्रभारी मंत्री और संगठन प्रभारी
रायपुर – छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने 10 नगर निगम में प्रभारी मंत्री और संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार, रायपुर के लिए राम विचार नेताम को प्रभारी मंत्री और संदीप शर्मा को संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कौन, कहां का प्रभारी मंत्री और संगठन प्रभारी बना
- रायपुर: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, संगठन प्रभारी संदीप शर्मा।
- बिलासपुर: प्रभारी मंत्री अरुण साव, संगठन प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल।
- दुर्ग: प्रभारी मंत्री विजय शर्मा संगठन प्रभारी संतोष पांडेय
- कोरबा: प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, संगठन प्रभारी रजनीश सिंह
- अंबिकापुर: प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राव और भीमसेन अग्रवाल।
- चिरमिरी: प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, संगठन प्रभारी नारायण चंदेल
- धमतरी: प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, संगठन प्रभारी शिवरतन शर्मा
- जगदलपुर: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, संगठन प्रभारी ललित चंद्राकर
- रायगढ़: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, संगठन प्रभारी अनुराग सिंह देव
- नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर घोषित किए गए बीजेपी के प्रभारी मंत्री और संगठन प्रभारियों में दुर्ग पर ज्यादा फोकस किया गया है। यहां प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को बनाया गया है, वहीं संगठन प्रभारी संतोष पाण्डेय के साथ तीन संगठन सहप्रभारी भी बनाए गए हैं। इनमें लाभचंद बाफना और राजीव अग्रवाल शामिल हैं। दुर्ग में संयोजक जितेंद्र वर्मा और सहसंयोजक कांतिलाल बोथरा को नियुक्ति किया गया है।

