March 9, 2026

बर्खास्त B.Ed शिक्षकों की जागी उम्‍मीद, CM साय बोले- हम नहीं चाहते नौकरी जाए

0
Screenshot_2025-01-19-19-06-26-65_7352322957d4404136654ef4adb64504_copy_1024x576

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ में पिछले एक महीने से प्रोटेस्‍ट कर रहे बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा इन सहायक शिक्षकों की नौकरी बहाली को लेकर प्रकिया जारी है। इसके लिए पूर्व में एक कमेटी का गठन किया गया था। सीएस की अध्‍यक्षता में गठित कमेटी इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी। सरकार को रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने के बाद इस कमेटी की सिफारिश के अनुसार सरकार निर्णय लेगी।

सीएम विष्‍णुदेव साय का बर्खास्‍त बीएड सहायक शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा हम किसी भी नौकरी जाए यह कभी नहीं चाहते हैं। सभी की नौकरी बहाली को लेकर प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यह से नियम और प्रक्रिया के तहत होगा।

आपको बता दे छत्‍तीसगढ़ में करीब 2900 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षक जिनको प्राइमरी स्‍कूल में नियुक्ति दे दी गई थी। इसके बाद डीएलएड कैंडिडेट्स से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका की सुनवाई में फैसला बीएड शिक्षकों के विरुद्ध आया और लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इन सहायक शिक्षकों को बर्खास्‍तगी का आदेश जारी कर दिया गया। अपनी नौकरी जाने के बाद ये सभी शिक्षक समायोजन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हर दिन अलग-अलग तरह से प्रोटेस्‍ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed