छत्तीसगढ़ में लागू होगी आचार संहिता, दोपहर 3 बजे होगा निकाय चुनाव का ऐलान
रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारी पूरी हो गई है। वहीं चुनाव निर्वाचन आयोग ने भी इसको लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की थी। चुनाव आचार संहिता को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। आज दोपहर 3 बजे के बाद आदेश जारी हो सकते हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें तारीखों का ऐलान हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर के बाद आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी आचार संहिता लग सकती है। हमारी तैयारी पूरी है, कांग्रेस जो भ्रम फैला रही है, ओबीसी आरक्षण कम होने का, वह सरासर झूठ है भारतीय जनता पार्टी सभी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत हर चुनाव जीतेगी।

