March 8, 2026

अपहरण और मर्डर केस में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार,आपसी रंजिश के कारण दिया था वारदात को अंजाम

0
IMG-20250118-WA0028

रायपुर – राजेंद्र नगर थाना इलाके में एक युवक को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. इस केस में शनिवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस केस के चौथे आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. पूरी घटना 13 अक्टूबर 2024 की है. इस दिन आरोपियों ने यश शर्मा नाम के शख्स का तेलीबंधा से अपहरण किया था. उसके बाद एक फार्म हाउस में उसके साथ मारपीट की गई थी. जब पीड़ित बेहोश हो गया तो उसे 15 अक्टूबर 2024 को उसके घर छोड़ दिया था. अस्पताल में इलाज के दौरान दो दिन पहले युवक की मौत हो गई.

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया था. इस केस में सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सबसे पहले इस केस में आरोपी तुषार पाहुजा को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई है. राजेंद्र नगर पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है. इस घटना ने रायपुर में बढ़ते क्राइम के ग्राफ की कहानी बयान की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed